फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: स्टेट हाईवे पर खासपुरा में अधूरा डिवाइडर बन रहा दुर्घटनाओं का कारण

विज्ञापन
अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव माधोवाला - नारायणवाला के बीच धारा नदी पर पुल ने होने से आवागमन में होती
विज्ञापन
पैजनिया। क्षेत्र के गांव खासपुरा से निकल रहा बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाईवे सड़क दुर्घटनाओं का पर्याय बन गया है। 2018 में इस मार्ग का चौड़ीकरण कर आबादी क्षेत्र में फोर लेन कर दिया गया था, लेकिन ग्राम खासपुरा में खजूरी से ईंट-भट्ठे तक कहीं डिवाइडर बना दिया गया तो कहीं पर छोड़ दिया गया। कहीं मार्ग के चौड़ा होने तो कहीं संकरा होने और जगह-जगह बनाए गए डिवाइडर के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं सर्दी के मौसम में कोहरे के दौरान होती हैं। अचानक डिवाइडर शुरू हो जाने या मार्ग संकरा हो जाने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। गांव से निकल रहे हाईवे के दोनों और फुटपाथ भी नहीं है, जिस कारण ग्रामीण और स्कूली छात्र-छात्राएं हाईवे से पैदल निकलते हैं। इससे भी हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
गांव खासपुरा निवासी खालसा कॉलेज नूरपुर के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को आबादी क्षेत्र में डिवाइडर पूरा बनाना चाहिए ताकि रोज-रोज होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से निजात मिल सके।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान हिमांशु चौधरी का कहना है इस संबंध में कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालत यह है कि आए दिन डिवाइडर से टकराकर वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। आबादी क्षेत्र के बीच डिवाइडर को अधूरा छोड़ देने से किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह का कहना है कि इसी मार्ग पर तीन विद्यालय हैं। उनमें बच्चे पढ़ने जाते हैं लेकिन मार्ग पर दोनों ओर फुटपाथ न होने के कारण उन्हें हाईवे के बीच से पैदल जाना पड़ता है। इससे दुर्घटना होने का डर रहता है। मार्ग पर डिवाइडर के साथ ही दोनों और फुटपाथ भी बनना चाहिए।
सहकारी समिति उमरी के चेयरमैन राजीव त्यागी का कहना है कि इस मार्ग पर वाहनों का दबाव बहुत अधिक़ है। इसलिए ये पूरा ही मार्ग फोर लेन बनना चाहिए और आबादी क्षेत्र मे हाईवे के दोनों और फुटपाथ बनाया जाना तो अति आवश्यक है। बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने भी यह मांग सदन में रखी है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार का कहना है कि खासपुरा गांव में सड़क के दोनों और मकान होने के कारण मार्ग की चौड़ाई काफी कम है। इसी कारण वहां से निकलने वाली पूरी सड़क पर डिवाइडर नहीं बनाया जा सका था। मार्ग का सर्वे कराकर यदि संभव हुआ तो डिवाइडर और फुटपाथ बनाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें