फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अगले सत्र में पुरानी नहीं, नई किताबों से पढ़ेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। यदि सब कुछ योजना के तहत हुआ, तो आगामी शैक्षिक सत्र में परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अप्रैल माह में ही पढ़ने के लिए नई किताबें मिल जाएंगी। वजह, शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा चार से आठ तक के छात्र-छात्राओं की संख्या करीब दो लाख भेज दी है।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में समय से किताबें नहीं पहुंचती है। आधा शैक्षिक सत्र बीत जाने के उपरांत किताबों का स्कूलों में वितरण शुरु होता है। ऐसे में शिक्षक हर कक्षा से पास आउट होने वाले छात्र-छात्राओं की पुरानी किताबें ले लेते हैं। शिक्षक उन पुरानी किताबों को कक्षा में आने वाले छात्रों को वितरण कर देते हैं। छात्र उन पुरानी किताबों से ही कक्षा में पढ़ाई करते हैं। बेपटरी इस व्यवस्था में सुधार के लिए शासन ने अभी से छात्र-छात्राओं की संख्या मंगवानी शुरू कर दी है। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने कक्षा चार, पांच, छह, सात और आठवीं में पढ़ने वाले करीब दो लाख छात्र-छात्राओं की संख्या भेज दी है। बाकी छात्र-छात्राओं की संख्या दूसरे चरण में भेजी जाएगी। शासन एवं शिक्षा विभाग की मंशा है कि आगामी शिक्षा सत्र के पहले दिन से छात्र-छात्राओं के हाथों में नए पाठ्यक्रम की किताबें होनी चाहिए।
आगामी शिक्षा सत्र में किताबें मंगवाने के लिए छात्र-छात्राओं की संख्या भेजी जा रही है। ताकि अगले सत्र में छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए किताबें समय से मिल जाएं - जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें