फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: 120 दिन में पुलिस ने खोजे गुम हुए 100 मोबाइल

विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में गुम हुए मोबाइल बरामद होने के बाद उनके स्वामियों को सौंपते एसपी दिनेश सिंह। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। 120 दिनों तक मशक्कत करने के बाद आखिरकार पुलिस ने 100 ऐसे मोबाइल बरामद कर लिए जोकि गुम हो गए या कहीं गिर गए थे। 17 लाख की कीमत के इन मोबाइल को बरामद करने के लिए सर्विलांस की टीम को चार महीनों में हर रोज प्रयास करना पड़ा। इन मोबाइलों को उनके स्वामियों के हवाले किया गया तो चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस लाइन में मोबाइल वितरण कार्यक्रम हुआ। जिसमें एसपी दिनेश सिंह और एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने 100 लोगों को मोबाइल वितरित किए। टिक्कोपुर की रहने वाली 75 वर्षीय प्रेमवती का भी चेहरा अपना मोबाइल मिलते ही खिल उठा। सभी को एसपी ने खुद मोबाइल सौंपे। बता दें कि पुलिस के पास छह महीनों के अंतराल में 175 प्रार्थना पत्र मोबाइल फोन गुम होने की पहुंची। इन सभी प्रार्थना पत्रों को सर्विलांस सेल के हवाले कर दिया गया। इन मोबाइल को सर्विलांस की टीम ने अलग अलग जगहों पर चलते पाया। फिर उन्हें फोन करके मोबाइल मंगा लिए गए। एक मोबाइल प्रतापगढ़ में भी चलता मिला, उक्त युवक ने कोरियर से मोबाइल को बिजनौर पुलिस के पास भेज दिया। बरामद किए गए मोबाइलों की कीमत 17 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

सर्विलांस टीम में एसआई तेजपाल सिंह, एसआई जयवीर सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार नागर, रईस अहमद, दीपक तोमर, गौरव, मोहित, विशाल चिकारा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें