फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिस मामले में हुई पुलिस की फजीहत, वह छात्रा खुद ही थाने पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अपने कार्यालय में छात्रा से लंबी पूछताछ की
विज्ञापन

भाई ने उसके पास मोबाइल देख लिया था, जिसके डर से वह घर से चली गई थी
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। लापता होने के जिस मामले ने नगीना पुलिस की फजीहत कराई, बुधवार को कक्षा 12 की वह छात्रा खुद ही थाने पहुंच गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने अपने कार्यालय में छात्रा से लंबी पूछताछ की। छात्रा ने बताया कि भाई ने उसके पास मोबाइल देख लिया था, जिसके डर से वह घर से चली गई थी।

12 जून को नगर निवासी व्यापारी की इंटर में पढ़ने वाली पुत्री अचानक घर से लापता हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर छात्रा के दो सहपाठियों को पूछताछ के लिए उठा लिया था। दोनों युवकों का चालान करने की तैयारी चल ही रही थी कि मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच गया थ। फटकार लगी तो दोनों को कोर्ट में पेश नहीं किया। इस मामले में पुलिस की खूब फजीहत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता हुई छात्रा बुधवार की सुबह अपने दादा के साथ थाने में पहुंची। पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ ने अपने कार्यालय में छात्रा से लंबी पूछताछ की। सीओ ने बताया कि 12 जून को घर से जाने के बाद छात्रा बस से पहले नजीबाबाद, हरिद्वार और बाद में अमृतसर चली गई। अमृतसर में ही एक धार्मिक स्थल पर रुकी रही। घर से जाने का कारण पूछा तो बताया कि उसके पास एक अन्य मोबाइल था, जिसे उसके भाई ने देख लिया था। इसके डर की वजह से वह घर से चली गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें