फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धामपुर- किसानों ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

Sat, 21 Jan 2023 11:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भाकियू तहसील अध्यक्ष कैलाश सिंह
विज्ञापन
- भाकियू भानु की तहसील में आयोजित पंचायत में हुई समस्याओं पर चर्चा
विज्ञापन

फोटो एक
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। भाकियू भानु गुट के कार्यकर्ताओं की शनिवार को तहसील में संपन्न हुई मासिक पंचायत में जिला उपाध्यक्ष हरी राज सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों पर किसानों की समस्याओं का समाधान न किए जाने का आरोप लगाया। समस्याओं का समाधान न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का अधिकारी निदान करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। बताया गया कि राजस्व विभाग की ओर से सरकारी जमीनों को कब्जामुक्त किया जा रहा है, लेकिन उस जमीन में निराश्रित पशुओं के चारे की अभी तक कहीं पर बुवाई नहीं की है। अभी भी बड़ी संख्या में गोवंशीय पशु खेतों में विचरण कर केवल फसलों को बर्बाद कर रहे हैं और किसानों को हमला कर चोटिल कर रहे हैं। तहसील अध्यक्ष कैलाश सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि उनका गांव इमरतपुर रेहड़ थाने में शामिल है। दो सप्ताह पहले उनके घर में चोरी हो गई थी, लेकिन तहरीर लेने के बाद भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि कृषि कार्ड लोन होने के कारण राजस्व विभाग की ओर से बैनामे शुदा जमीनों के दाखिल खारिज नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने दाखिल खारिज कराने की मांग की। देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि गांव नवादा में 65 बीघा चरागाह की जमीन है। पर इसपर लोगों के अवैध कब्जे हैं। किसानों ने जिला अधिकारी को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन उप जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह को सौंपा है। इस दौरान विजय पाल सिंह, देवेंद्र सिंह, चेतन सिंह, महिपाल सिंह, ऋषि राम, जय हिंद सिंह, सुधांशु कुमार, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें