फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरकोट:: हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर केमिकल का टैंकर पलटा

Sat, 21 Jan 2023 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
शेरकोट में अनियंत्रित होकर पलटा टैंकर
विज्ञापन
- इसी मार्ग पर गन्ने से लदा ट्रक भी पलटा, नीचे दबने से बची कार
विज्ञापन

- घटना का वीडियो हुआ वायरल, सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम
फोटो 14
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर/शेरकोट। हरिद्वार-काशीपुर मार्ग पर डिवाइडर से टकराने के बाद केमिकल से भरा टैंकर पलट गया। जिससे काफी केमिकल मार्ग पर बिखर गया। दमकल विभाग की टीम ने केमिकल बिखरा होने की वजह से किनारे से मार्ग को सुचारु किया। हादसे में टैंकर चालक घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए धामपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। इसी मार्ग पर शेरकोट में गन्ने से लदा ट्रक भी पलट गया। एक कार ट्रक के नीचे दबने से बची। हादसे के बाद काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को पंजाब से एल्युमिनियम केमिकल भरकर उत्तराखंड के लालपुरा जा रहा टैंकर शेरकोट में डिवाइडर से टकराते हुए अनियंत्रित हो गया। रामसहायवाला की चुंगी के पास अनियंत्रित होकर पलटते टैंकर से हड़कंप मच गया। क्योंकि इसमें केमिकल भरा हुआ था। आननफानन में दमकल विभाग की टीम भी पहुंच गई। हालांकि केमिकल से कोई हादसा नहीं हुआ। वहीं, शनिवार को गांव कंदला शेरकोट के गन्ना केंद्र से गन्ना भरकर एक ट्रक अफजलगढ़ शुगर मिल जा रहा था। शेरकोट के पास ट्रक पलटने का आभास होने पर चालक ने ट्रक को रोक लिया। जिससे वह पीछे की तरफ चलाने लगा, लेकिन कुछ ही मिनटों में ट्रक पलट गया। उस वक्त एक कार भी वहां से गुजर रही थी, जो ट्रक के नीचे आने से बची। इस दौरान राहगीरों की चीख भी निकल गई। ट्रक के पलटने से हाईवे पर जाम लग गया। गन्ना किनारे करने के बाद यातायात सुचारु कराया गया। जाम से निपटने के लिए पुलिस ने मार्ग डायवर्ट कर दिया। ट्रक चालक नरेश कुमार ने बताया ट्रक की बेल्ट टूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें