फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर सुधरी जिले की टीकाकरण रैंकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश स्तर पर सुधरी जिले की टीकाकरण रैंकिंग
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में किशोरों के टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ रखी है। जिसके चलते रोजाना टीके लगवाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो रहा है। किशोरों की बढ़ती संख्या के बाद प्रदेश स्तर पर बिजनौर की टीकाकरण में रैंकिंग सुधरने लगी है। इस समय बिजनौर 30वें स्थान पर पहुंच गया है। पहले जिला टीकाकरण के मामले में 47वें स्थान पर था। जिले में 12 से 14 उम्र तक के 110641 किशोरों ने ही टीका लगवाया है।
जिलेभर में बृहस्पतिवार को 134 बूथों पर कोरोनारोधी टीका लगाया गया। जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और स्कूलों में बूथ लगाकर लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। किशोरों के टीकाकरण की शुरूआत में लोगों ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई थी। जिसके चलते शुरू में टीका लगवाने वाले किशोरों की संख्या कम थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 1,55,999 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि अभी तक 1,10,641 किशोरों ने ही टीका लगवाया है। जो कुल लक्ष्य का 70.92 प्रतिशत है, वहीं 12,441 किशोरों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। टीकाकरण की बढ़ती रफ्तार की वजह से प्रदेश स्तर पर जिले की रैंकिंग भी सुधरने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्बेवैक्स की 94570 डोज उपलब्ध
किशोरों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन लगाई जाती है। जिले में इस समय कोर्बेवैक्स की 94570 डोज उपलब्ध हैं। बृहस्पतिवार को जिले में स्कूलों सहित 134 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इस समय स्वास्थ्य विभाग ज्यादा से ज्यादा बूथ लगाकर टीकाकरण कर रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में टीकाकरण की स्थिति पहले से बेहतर हो गई है। साथ ही कोरोनारोधी तीनों वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में हैं। जिला प्रदेश में पहले टीकाकरण के मामले में 47वें स्थान पर था। अब स्थिति बेहतर होने पर 30वें स्थान पर आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें