फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 45 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से 45 साल से ऊपर के लोगों का टीकाकरण
विज्ञापन

बिजनौर। अब जिले के लोगों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। कोरोना योद्धाओं के बाद आम जनता को प्रतिरक्षित करने का समय आ गया है। इसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था। जनपद में एक मार्च से आम जनता को एंटी कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। इसके लिए सरकारी स्तर के एक और निजी स्तर के दो अस्पतालों का चयन किया गया है। इनमें जिला अस्पताल, बीना प्रकाश हॉस्पिटल, पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल शामिल हैं।
अफसरों के अनुसार सरकारी अस्पताल में यह टीका मुफ्त में लगाया जाएगा, जबकि निजी अस्पतालों में इसकी 250 रुपये फीस निर्धारित है। फिलहाल एक मार्च से केवल इन तीनों अस्पतालों में शुरुआत होगी। इसके बाद धीरे-धीरे टीकाकरण सत्र बढ़ाए जाएंगे। आज (एक मार्च) से जिला अस्पताल और बीना प्रकाश हॉस्पिटल तथा पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल में 45 साल से ऊपर के लोगों को एंटी कोविड वैक्सीन लगाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार सरकारी अस्पताल में मुफ्त में टीका लगाया जाएगा, जबकि निजी स्तर के अस्पतालों में टीका लगवाने वाले को 250 रुपये अदा करने होंगे। सुबह दस से शाम पांच बजे तक टीकाकरण होगा। एक केंद्र पर 100 से अधिक लोगों को टीका नहीं लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर टीकाकरण कराने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। टीका लगवाने का इच्छुक व्यक्ति अपना कोई भी फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर अस्पताल पहुंचकर पंजीकरण कराने के बाद टीका लगवा सकता है। इसके अलावा लाभार्थी कोविन-2.0 पोर्टल पर स्वयं भी पंजीकरण कर सकता है। सीएमओ ने बताया कि 45 से 59 साल तक के उन लोगों का टीकाकरण होगा, जो डाइबिटीज, हाइपरटेंशन, लीवर, किडनी, एचआईवी, हार्ट फेल्योर आदि 20 बीमारियों से ग्रसित हैं। इसके लिए मरीज को अपने रजिस्टर्ड चिकित्सक से लिखवाकर लाना होगा। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोगों को प्रतिरक्षित किया जाएगा। टीकाकरण कराने के लिए संबंधित व्यक्ति को किसी भी प्रकार फोटोयुक्त पहचान पत्र लेकर जाना होगा। इस दौरान तुरंत ही उसका डाटा कोविड पोर्टल पर अपलोड करने के बाद वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें