फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद - गेटवे ऑफ यूपी में उद्योग और पर्यटन की अपार संभावनाएं : डीएम

Fri, 20 Jan 2023 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में निवेशक संगोष्ठी में बोलते डीएम उमेश मिश्रा।
विज्ञापन
- जिला प्रशासन ने आयोजित की निवेशकों की संगोष्ठी, कारोबारियों को किया गया आमंत्रित
विज्ञापन

फोटो - 20एनजेडबी01ए, 01बी
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। डीएम ने कहा कि नजीबाबाद गेटवे ऑफ यूपी है। उद्योग और पर्यटन की अपार संभावना वाले क्षेत्र में निवेशकों को सरकार ने विशेष छूट के साथ उद्योग विकास के खुले अवसर दिए हैं। उन्होंने पूंजी निवेश के साथ क्षेत्र को औद्योगिक और टूरिज्म नगरी की पहचान दिलाने को कहा।
बदल रहा परिवेश, बिजनौर में करें निवेश.. उद्घोष के साथ प्रदेश भर में चलाए जा रहे औद्योगिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन ने निवेशकों की संगोष्ठी की। डीएम बिजनौर उमेश मिश्रा ने प्रदेश सरकार की उद्योग और पर्यटन विकास योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। एसपी दिनेश सिंह, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह की उपस्थिति में वालिया रेजीडेंसी में आयोजित निवेशक संगोष्ठी में डीएम ने कहा कि उत्तराखंड सीमा पर स्थित नगर भौगोलिक, पौराणिक, ऐतिहासिक स्थिति से उद्योग और पर्यटन विकास के लिए अनुकूल स्थान है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हब विकास योजना के अंतर्गत क्षेत्र को बहुमुखी विकास योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन द्वारा विशेष छूट के साथ उद्योग और पर्यटन क्षेत्र में निवेशकों को अपनी पूंजी लगाकर प्रदेश को आर्थिक रूप से समृद्घ बनाने के लिए डीएम ने क्षेत्रवासियों से अपना पंजीकरण कराने की सलाह दी। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री का लक्ष्य प्रदेश को उद्योग, कृषि, पर्यटन तथा विभिन्न क्षेत्रों में बहुमुखी विकास योजनाओं के माध्यम से प्रति व्यक्ति आय तीन गुना करना है। डीएम ने निवेशकों को युवा शक्ति को प्रदेश से बाहर जाने से रोकने, छोटी पूंजी को निवेश कर टूरिज्म और विकास की अपार संभावनाओं को साकार बनाने की सलाह दी।

अंबरीश शर्मा ने की 200 बीघा जमीन देने की घोषणा
डीएम ने छोटे स्टार्टअप में 25 लाख रुपये से निवेश कर अधिकतम साढे़ छह लाख रुपये की छूट लाभ योजनाओं से जुड़ने, जोखिम का संदेह होने पर 10 लोगों का समूह बनाकर विकास योजनाओं से जुड़ने की सलाह दी। अंबरीश शर्मा ने डीएम को 200 बीघा जमीन टूरिज्म विकास के लिए देने की घोषणा की। संगोष्ठी में नायब तहसीलदार सार्थक चावला, राज कुमार की उपस्थिति में कपिल सराफ, आकाश कान्हा कर्णवाल, रमाकांत वालिया, राजन टंडन गोल्डी, राजीव अग्रवाल, डॉ. राजीव अरोड़ा, मोनिका यादव, सुरभि सिंह, आयशा सिद्दीकी, तसनीम सिद्दीकी आदि उपस्थित रहे।

भक्ति साधना के समान निवेशक कारोबारी लक्ष्य की साधना करता है। साधना और निवेश दोनों लोग मंगल होते हैं। सरकार ने व्यापारी हित में इंवेस्टर सेल का गठन किया है। मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को सुरक्षित वातावरण देना और समस्याओं का निवारण करना है - दिनेश सिंह, एसपी
विज्ञापन


निवेशक संगोष्ठी में यह उठे सवाल
उद्योग और पर्यटन विकास के लिए निवेशकों की संगोष्ठी में डॉ. राखी आनंद अग्रवाल ने पैरा मेडिकल स्टाफ और हेल्थ वेलनेस को बढ़ावा देने, कृषक सुरजीत सिंह चीमा ने अमानगढ़ के लिए कोटद्वार से गेट खोलने, डॉ. संदीप अग्रवाल ने बिजली की ट्रिपिंग और वोल्टेज समस्या, एचएमएच हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ. गुलफाम अंसारी ने स्किल डेवलपमेंट, व्यापारी नेता शिवकुमार माहेश्वरी ने युवाओं के कारोबार से विमुख होने के कारणों पर चिंतन और मनन की आवश्यकता डीएम के समक्ष रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें