फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेशकों एवं उद्यमियों के सम्मुख आने वाली समस्याओं को तुरंत करें दूर : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित महात्मा विदुर सभागार में जिला उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु की बैठक हुई। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि औद्योगिक विकास में गतिशीलता लाने के उद्देश्य से निवेशकों एवं उद्यमियों के सम्मुख आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता एवं तत्परता के साथ निस्तारण करें। उन्होंने एमओयू क्रियांवयन तंत्र की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में हस्ताक्षरित 285 एमओयू के सापेक्ष जीबीसी के लिए 119 तैयार हैं। 87 में व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो चुका है। 32 पेंडिंग जबकि 27 एमओयू निर्माणाधीन एवं प्रगति पर हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि अवशेष एमओयू को यथाशीघ्र धरातल पर लाने तथा उन्हें यथाशीघ्र उत्पादनरत बनाने के लिए प्रयास करें। पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा में पोर्टल पर कुल 578 आवेदन परिषद प्रदर्शित है जिनमें से 227 का प्रथम स्तरीय सत्यापन किया जा चुका है, जबकि 108 का द्वितीय स्तरीय सत्यापन पूर्ण हो चुका है। 85 आवेदन पत्रों पर तृतीय स्टार की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। बताया कि 14 नवंबर से प्रगति मैदान में ट्रेड फेयर का प्रारंभ हो रहा है, जिसमें जिले में उत्पादित वस्तुओं के स्टाल लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें