अवैध खनन पकड़ा, दो डंपर, एक जेसीबी जब्त
बिजनौर। शुक्रवार रात एसडीएम विक्रमादित्य सिंह मलिक ने ग्राम जलालपुर काजी में मिट्टी के अवैध खनन की सूचना पर छापा मारा। मौके पर एक जेसीबी तथा दो डंपर को खनन करते हुए पकड़ा। आरोपी जेसीबी व डंपर मौके पर ही छोड़कर भाग गए। एसडीएम ने तीनों वाहनों को जब्त करते हुए पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। इस अवसर उनके साथ नायब तहसीलदार अजय कुमार तथा अन्य स्टाफ के लोग मौजूद रहे।