सीमेंट से भरा ट्रक खेत में पलटा
अफजलगढ़। गांव कुआंखेड़ा में सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गांव वालों ने ट्रक में सवार लोगों को बाहर निकाला। ट्रक चालक रिंकू ने बताया कि वह शुक्रवार शाम रुद्रपुर से सीमेंट लेकर कुआंखेड़ा जा रहा था। कुआंखेड़ा से कुछ पहले ही मार्ग संकरा होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में उसके व हेल्पर के अलावा सीमेंट उतारने के लिए चार मजदूर भी सवार थे। मौके पर एकत्र गांववालों ने ट्रक में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्हें मामूली चोट ही आईं। बाद में ट्रक को सीधा करने के लिए सीमेंट की बोरी निकालने का काम शुरू किया गया।