फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आईआईटी दिल्ली की टीम ने किया ब्लैक स्पॉट का मुआयना

विज्ञापन
बिजनौर में ब्लैक स्पॉट का मुआयना करती आईआईटी दिल्ली की टीम स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बिजनौर। आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम ने रविवार को जिले के ब्लैक स्पॉट का मुआयना किया। यह टीम सड़क हादसों की वजह से हो रही मौत को रोकने के लिए तकनीकी सुझाव मुहैया कराएगी।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली आईआईटी के रिसर्च एसोसिएट प्रवीन कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम बिजनौर पहुंची। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह के निर्देश पर यातायात उपनिरीक्षक बलराम यादव और लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता एसपी सिंह टीम के संग मौजूद रहे। इस टीम ने जिले के ब्लैक स्पॉट का दौरा किया। खासकर मंडावर रोड पर चक्कर चौराहा, मां काली मंदिर के पास स्थित चौराहे का भी मुआयना किया। नूरपुर के पास हसुपुरा में भी ब्लैक स्पॉट पर कराए गए कार्य भी देखे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसके राव ने बताया कि सड़क हादसों में हो रही मौत को कैसे रोका जाए, इसके लिए आईआईटी की टीम मौका मुआयना करने पहुंची थी। यह टीम रिपोर्ट तैयार कर रही है। रिपोर्ट तैयार करने के बाद तकनीकी सुझाव भी देगी। साथ ही चौराहों और सड़क का डिजाइन भी टीम बताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें