बिजनौर। बिजनौर में प्रत्येक रविवार व बुधवार को रामलीला मैदान में साप्ताहिक बाजार लगता है, जिसमें खूब भीड़ रहती है। रामलीला मैदान से बाहर सड़क पर भी दुकानों के फड़ लगे रहते हैं। बिना मास्क के लोग बाजार में खरीदारी करते रहते हैं। साप्ताहिक बाजार में उमड़ने वाली भीड़ पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। ऐसे में कोरोना महामारी के फैलने की आशंका है। रविवार को लगे बाजार में खूब भीड़ उमड़ी। शाम को अंधेरा होने पर भी भीड़ मौजूद थी। शहर से लेकर आसपास के गांव, कस्बों के लोग खरीदारी करने के लिए आए। श्रीरामलीला सेवा समिति के संरक्षक संजय गुप्ता के मुताबिक बाजार रामलीला मैदान के अंदर लगता है। बाहर बाजार नहीं लगने दिया जा रहा है।