फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल फाटक फ्लाईओवर पर लगा जाम, यात्री हलकान

विज्ञापन
नजीबाबाद के डबल फाटक फ्लाई ओवर पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद। डबल फाटक फ्लाईओवर पर जाम लगने से लंबी दूरी के वाहन चालक और दुपहिया वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

डबल फाटक फ्लाईओवर पर आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। फ्लाईओवर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस और होमगार्ड कर्मियों के गंभीर न होने से लंबी दूरी के वाहन काफी समय के लिए जाम में फंस जाते हैं। डबल फाटक फ्लाईओवर से हरिद्वार-मुरादाबाद एनएच-74 और मेरठ-पौड़ी एनएच-119 हाइवे गुजरता है। डबल फाटक फ्लाईओवर के बीच में बने तिकोने पर जाम पर अंकुश लगाने के लिए पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात रहते हैं। तीन दिशा से आने वाले वाहनों को उनकी दिशा में आवागमन कराने के लिए ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी उदासीन रहते हैं, जिससे कुछ ही देर में जाम बढ़ जाता है। रविवार को एक बजे जाम लगने से काफी समय तक लंबी दूरी के वाहन जाम में फंसे रहे। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें