आईजी रेलवे नजीबाबाद पहुंचे, जीआरपी का करेंगे निरीक्षण
नजीबाबाद। आईजी रेलवे का नजीबाबाद पहुंचने पर युवा भारत सेवा समिति ने स्वागत किया।
बिजनौर में एसपी रहे रेलवे के आईजी सत्येंद्र कुमार सिंह सोमवार को इलाहाबाद एक्सप्रेस से नजीबाबाद पहुंचे। एसएस जयपाल सिंह, थाना प्रभारी रविंद्र वर्मा, जीआरपी प्रभारी सुभाष तोमर की उपस्थिति में युवा भारत सेवा समिति के सलाहाकार हाजी नौशाद अख्तर, अध्यक्ष सुबेंदु चक्रवर्ती के नेतृत्व में रेलवे आईजी का स्वागत किया गया। सेवा समिति की ओर से बसंता सिंह, शुभम कुमार, मो.कासिम ने आईजी रेलवे को पुष्पगुच्छ भेंट किए। मंगलवार को प्रात: नौ बजे आईजी रेलवे स्टेशन नजीबाबाद जीआरपी थाने का निरीक्षण करेंगे। संवाद