फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जलस्तर बढ़ा तो खो नदी में बह जाएगा संपर्क मार्ग

Wed, 28 Jun 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर, धामपुर। पहाड़ों पर बारिश होेने से खो नदी का जलस्तर बढ़ गया तो यह लोनिवि द्वारा बनाया जा रहा संपर्क मार्ग नदी के तेज प्रवाह में समा जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि संपर्क मार्ग के निर्माण में लापरवाही की जा रही है। ऐसा कर विभाग के अधिकारियों की ओर से सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के नितिन कुमार चौहान, वेदप्रकाश शर्मा, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, महेश कुमार, जोनी चौहान आदि का कहना है कि नंदगांव-शेरकोट के बीच स्थित पुलिया का 40 लाख की लागत से निर्माण होना है। विभाग को इस पुलिया का निर्माण वर्षाकाल शुरू हाेने से पहले चालू कर देना चाहिए था। पर कार्य चालू तब किया जब बारिश हो गई। दिक्कत उस समय आई जब विभाग के अधिकारियों से बारिश से कुछ दिन पहले पुलिया को ध्वस्त कर दिया। जिससे खो नदी में आए उफान के कारण कई गांवों के लोगों का आवागमन बाधित हो गया।
ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की ओर से अब संपर्क मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। खो नदी में बारिश के कारण जलस्तर फिर से बढ़ गया तो यह संपर्क मार्ग नदी की तेज धार के सामने बह जाएगा। एसडीएम मनोज कुमार सिंह का कहना है कि यह संपर्क मार्ग ठेकेदार की ओर से अपने स्तर से कराया जा रहा है। इस मार्ग को तैयार करने में आई लागत सरकारी एस्टीमेट में नहीं जुड़ेगी। पुलिया के निर्माण पर पारदर्शिता के साथ 40 लाख रुपये ही खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें