फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी लिया तो सस्ता, फिर महंगा हो जाएगा गैस कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी लिया तो सस्ता, फिर महंगा हो जाएगा गैस कनेक्शन
विज्ञापन

बिजनौर। रसोई में पाइप लाइन से गैस पहुंचेगी, सिलिंडर की जरूरत ही खत्म होने जा रही है। पाइप लाइन से गैस के लिए 1100 लोगों ने कनेक्शन के लिए पंजीकरण करा लिया है। दस हजार पंजीकरण होने तक फीस सिर्फ 1354 रुपये रखी गई है। दस हजार का आंकड़ा पार करते ही यह बढ़कर छह हजार हो जाएगी। फिलहाल नौ मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। कुछ जगहों पर टेस्टिंग होना बाकी रह गई है।
एचपीसीएल की ओर से जिला मुख्यालय पर पाइप लाइन से रसोई गैस (पीएनजी) की आपूर्ति की जानी है। इसके लिए शहर में पाइप लाइन बनाने का काम पिछले साल से चल रहा है। नौ मोहल्लों में पाइप लाइन बिछा दी गई है। जिनमें पालिका क्षेत्र के पांच और ग्राम पंचायत में आने वाले शहर से सटे चार मोहल्लों में काम पूरा हो चुका है। एक-एक कर पूरे शहर में पाइप लाइन बिछाई जानी है। पीएनजी के रसोई तक पहुंचने से गैस सिलिंडर खत्म होने की चिंता नहीं रहेगी। एलपीजी सिलिंडर बुक कराने का भी झंझट खत्म होगा। पालिका की सीमा में शामिल हुए ज्ञान विहार मोहल्ले में सबसे पहले पाइप लाइन बनाने का काम शुरू हुआ था। लेकिन यहां के लोग पंजीकरण कराने में फिसड्डी साबित हो रहे हैं। अभी तक केवल 150 लोगों ने ही पंजीकरण कराया है। जबकि महादेवपुरम में रहने वाले लोग पीएनजी को लेकर जागरूकता दिखा रहे है। महादेवपुरम के वासियों ने करीब पांच सौ पंजीकरण करा लिए हैं।
विज्ञापन

एचपीसीएल की ओर से शुरुआती दस हजार लोगों के लिए स्कीम दी जा रही है। जिसमें दस हजार तक पंजीकरण होने वालों को 1354 रुपये अदा करने होंगे। पंजीकरण का आंकड़ा दस हजार से एक भी ज्यादा होने पर पंजीकरण फीस बढ़कर छह हजार हो जाएगी। पहले आओ पहले पाओ वाले दस हजार लोगों की ही ऑफर का फायदा मिलेगा।
आवास विकास और ज्ञान विहार में होगी पहले आपूर्ति
पीएनजी की आपूर्ति सबसे पहले ज्ञान विहार और आवास विकास मोहल्ले में ही होनी है। इसके बाद दूसरे मोहल्लों में आपूर्ति चालू की जाएगी। इन्हीं दोनों मोहल्लों में टेस्टिंग का काम भी सबसे पहले पूरा किया गया है। पीएनजी का भंडारण कर पाइप लाइन से आपूर्ति को डीसीयू की स्थापना की जानी है। जिसके लिए जमीन की तलाश की जा रही थी। जमीन के लिए टेंडर मांगे गए, जिसकी तकनीकी बिड खुल चुकी है। पंद्रह जुलाई को कंपनी के अधिकारी मौका मुआयना करते हुए जमीन की स्थिति तय कर देंगे।
दो महीने में आया करेगा बिल
रसोई गैस का बिल दो महीने में एक बार आया करेगा। बिजनौर में 35 रुपये प्रति यूनिट पीएनजी दाम तय होने की संभावना है। यह एलपीजी से सस्ती पड़ेगी। वहीं पर्यावरण के लिए भी पीएनजी का इस्तेमाल बेहतर रहता है।
विज्ञापन

1100 लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। शुरुआती दस हजार लोगों के पंजीकरण के लिए शुल्क 1354 रुपये रखा गया है, इसके बाद छह हजार रुपये लगेंगे। सबसे पहले ज्ञान विहार और आवास विकास में आपूर्ति चालू की जाएगी। अब तक नौ मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है
- प्रदीप, साइट इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें