फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भुगतान नहीं तो बिलाई चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिलाई चीनी मिल का क्रय केंद्र नहीं लेने को क्षेत्र के किसान लामबंद
विज्ञापन

- जिले से लेकर लखनऊ तक किसान का विरोध, नहीं देंगे मिल को गन्ना
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने वाली बिलाई चीनी मिलों को किसानों का भारी विरोध झेलना पड़ रहा है। आगामी पेराई सत्र के लिए लगने वाले तीन गांवों में बिलाई के केंद्र आक्रोशित किसानों ने उखाड़ दिए हैं। आंदोलित किसानों का दो टूक कहना है कि नया गन्ना सीजन शुरू होने को है, लेकिन बिलाई चीनी मिल ने पिछले साल भी बकाया भुगतान नहीं किया। ऐसे में बिलाई चीन मिल को गन्ना नहीं देंगे।
जिले की नौ चीनी मिलों में से एक बिलाई चीनी मिल अभी तक गत पेराई सत्र में खरीदे गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं कर पाई हैं। पिछले सालों में भुगतान करने की स्थिति अच्छी रही। जनपद में एक और नई चीनी मिल लगी है। गन्ना समितियों की साधारण सभा में करीब 40 गांवों के किसानों ने बिलाई की जगह अन्य मिलों के क्रय केंद्र लेने की मांग की थी। इसके बाद भी किसान संगठन व किसान आंदोलन करते आ रहे हैं। मिल गेट से लेकर कलक्ट्रेट तक किसान आंदोलन कर चुके हैं।
विज्ञापन


लखनऊ में डेरा डाला, नहीं लेंगे बिलाई के क्रय केंद्र
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी कैलाश लांबा की अगुवाई में संजीव प्रधान, सुखबीर सिंह, ओम राठी, प्रदीप कुमार, धीर सिंह, चरण सिंह, पीतम सिंह, कुलवीर सिंह, ब्रह्मपाल प्रधान, मोहित कुमार, शैलेंद्र सिंह, सुखपाल सिंह आदि ने लखनऊ में डेरा डाल रखा है। गन्ना आयुक्त से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सुल्तानपुर, लदनपुर, खैराबाद, धनोरी, शादी, मलकपुर, कल्याण, शेरपुर, फरीदपुर, सदिरान, जलावदीपुर, कमालपुर, दरगूपुर, नांगली, छितावर आदि गांवों में अन्य मिलों के क्रय लगाने की मांग की है।


किसानों ने ठाना भुगतान नहीं गन्ना नहीं
मिल प्रशासन, जिला प्रशासन व गन्ना विभाग किसानों की मंशा को जानकर ही कांटे लगाने जाएं। किसान बिलाई मिल को गन्ना नहीं देना चाहते है, तो जबरन गांवों में बिलाई मिल क्रय केंद्र न लगाएं। समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने से किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है।
विज्ञापन

- चौधरी नितिन सिरोही, जिलाध्यक्ष, भाकियू अराजनैतिक


भुगतान करें बिना न लगाएं क्रय केंद्र
जनपद में गन्ना किसानों की मुख्य फसल है। वही किसानों का गन्ना चीनी मिल उधार में ले लेती है। समय पर भुगतान नहीं होने से किसान परेशान है। गन्ना मूल्य भुगतान करने पर ही किसान बिलाई मिल के क्रय केंद्र लगने देंगे। भुगतान न करने पर क्रय केंद्र नहीं लगने देंगे। साथ ही अगले भुगतान में भी सुधरना करना होगा।
- सत्यवीर सिंह, जिलाध्यक्ष, भाकियू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें