फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि कब्जा मुक्त नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
नजीबाबाद में तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को ज्ञापन सौंपते किसान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
भूमि कब्जा मुक्त नहीं हुई तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन नांगल खादर क्षेत्र में वन विभाग से किसानों की भूमि कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
प्रांतीय उपाध्यक्ष चौ. बलराम सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह चौहान, अवनीश कुमार के नेतृत्व में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार राधेश्याम शर्मा से मिला। किसानों ने गंगा खादर क्षेत्र में नांगल क्षेत्र के किसानों की भूमि पर वर्षों से चले आ रहे वन विभाग के कब्जों को तत्काल हटवाने की मांग की है। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि जल्द वन विभाग द्वारा कब्जाई भूमि कब्जा मुक्त नहीं हुई तो किसान छह अप्रैल को अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे। इस दौरान नरदेव सिंह, दिनेश कुमार, हुकम सिंह, सुभाषचंद, ज्ञान, रणजीत, सुमित, महेंद्र, जयपाल, प्रकाश, विजेंद्र, बलराम, राहुल आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें