फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: प्यार में धोखा खाया तो सस्ती मिलेगी बेवफा चाय, एक दिन में पहुंच रहे तकरीबन 500 युवा

Thu, 19 Jan 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर की बेवफा चाय इन दिनों चर्चा का विषय है। दुकान संचालक भी टूटे दिल आशिकों के लिए चाय व काफी पर पांच रुपये की विशेष छूट दे रहे हैं। दिन में करीब 500 युवा इस स्टॉल पर चाय का स्वाद लेने आते हैं।
विज्ञापन
बेवफा चाय वाला। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर के नहटौर में बेवफा चाय के नाम से खुला टी स्टॉल नगर में इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। दुकान संचालक भी टूटे दिल आशिकों के लिए चाय व काफी पर पांच रुपये की विशेष छूट दे रहे हैं। दिन में करीब 500 युवा इस स्टॉल पर चाय का स्वाद लेने आते हैं।

विज्ञापन


मोहल्ला हाथी वाला मंदिर निवासी विवेक तोमर व विकास तोमर धामपुर रोड स्थित यूनियन बैंक के पास बेवफा चाय का स्टॉल चलाते हैं। इस चाय की दुकान की खास बात यह है कि आम आदमी के लिए तो इस दुकान पर 15 रुपये की चाय और 20 रुपये में कॉफी मिलती है, तो वहीं दिल टूटे आशिकों के लिए पांच रुपये की विशेष छूट के साथ 10 रुपये की चाय व 15 रुपये में कॉफी पीने को मिलती है।

यह भी पढ़ें:Meerut News Live: रणजी मुकाबले के तीसरे दिन UP की शानदार शुरुआत, अरविंद मल्लपा बांगरी होंगे मुजफ्फरनगर के DM
विज्ञापन


दुकान स्वामी विवेक तोमर ने बताया कि उनकी बेवफा चाय की इस दुकान पर इस रोड से धामपुर, अफजलगढ़, कालागढ़, कांशीपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी युवा चाय पीने आते हैं। वह एक दिन में 500 चाय आसानी से बेच देते हैं।
विज्ञापन


विवेक तोमर बताते हैं कि स्कूल में पढ़ते समय एक लड़की ने उनका दिन तोड़ दिया था। इस पर उन्होंने बेवफा चाय की दुकान खोलने का निर्णय लिया और तभी से बेवफा नाम से खोली गई दुकान पर चाय व कॉफी बेचकर अपना व अपने परिवार का खर्च उठा रहे हैं। विवेक तोमर नगर के एक इंटर काॅलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें