फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सत्ता से नहीं हटी तो संविधान बदल देगी : अखिलेश

Sun, 14 Apr 2024 02:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर/बिजनौर। जिले में लोकसभा चुनाव की पहली जनसभा में पूर्व सीएम अखिलेश यादव बोले कि पहले चरण के चुनाव में पश्चिम की यह हवा भाजपा की बोहनी नहीं होने देगी। भाजपा पर तंज कसते हुए बोले कि अगर चार सौ पार से सरकार बन रही है तो फिर अरविंद केजरीवाल और झारखंड के मुख्यमंत्री को जेल क्यों भेजना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को नगीना लोकसभा क्षेत्र के नहटौर में आयोजित जनसभा में पूर्व सीएम और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर वार किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार भाजपा को चुनाव हराने के लिए सपा ने गठबंधन किया। विधानसभा चुनाव में बिजनौर में भी हम कई और सीट जीत लेते लेकिन बीजेपी ने हमारी सीटों को हरा दिया, सरकार के लोगों ने हमें हराने का काम किया। दीवारों पर लगी महापुरुषों की तस्वीरें का अपना एक इतिहास है, जिन्होंने लंबा संघर्ष किया है। आजादी मिली, मंडल कमीशन बना लेकिन आजादी के बाद भी पिछड़ा वर्ग को सरकारें सम्मान नहीं दे पाईं।
कहा कि भाजपा की सरकार अधिकार छीनने वाली सरकार है। यह सरकार संविधान बदल देगी। इस देश की आजादी में हिंदुओं के साथ-साथ मुसलमानों में भी कंधा मिलाकर साथ दिया था। हमारे लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश हो रही है यह संविधान हमें आसानी से नहीं मिला। इसके लिए न जाने कितने लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है, लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। कहा कि भाजपा वाले झूठ बोलते हैं और लूटने का काम करते हैं। कहा कि कुछ लोग भाजपा से मिलकर समाजवादी को कमजोर करना चाहते हैं, कुछ दल डरकर गठबंधन छोड़ गए और कुछ लालच में, भाजपा ने छोटे दलों को बड़ा लालच देकर गठबंधन तोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें