फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सतर्कता से 14 दिन बाद वृद्घ की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नजीबाबाद के बड़िया क्षेत्र में 26 दिसंबर को एक वृद्ध घायल अवस्था में मिला था। पुलिस ने उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। सात जनवरी को उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने वृद्ध की पहचान के लिए लगातार प्रयास जारी रखे। पोस्टमार्टम के दौरान कपड़ों से एक पुराना कागज मिला। एसआई अमरपाल सिंह ने कागज पर लिखे मोबाइल फोन नंबर की पड़ताल की। मोबाइल फोल नंबर मृतक बुजुर्ग के देहरादून निवासी भतीजे संजय का था। संजय ने बुजुर्ग की शिनाख्त बाराबंकी जनपद के गांव रूदौली निवासी 65 वर्षीय रोशनलाल के रूप में की। मृतक के भतीजे ने बताया कि बाराबंकी से वह देहरादून आने के लिए चले थे तभी से लापता थे। बुजुर्ग के परिजन बिजनौर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें