मेरे वतन तुझे मेरा नमन...
नजीबाबाद। वाणी अखिल भारतीय हिंदी संस्थान की ओर से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।
नजीबाबाद में एक शाम देश के नाम शीर्षक पर आयोजित काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि वालिया ग्लोबल एकेडमी के प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी और संस्था की संस्थापिका रश्मि अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डा. वर्षा अग्रवाल ने मेरे वतन तुझे मेरा नमन.., शिल्पी अग्रवाल ने इस पावन वर्दी की खातिर कुछ ऐसा.., सुशीला गोयल ने हमारा प्यारा हिंदुस्तान.., मीनाक्षी अग्रवाल ने शेर की दहाड़ सा भारत रहा ललकार.., अर्चना चौहान ने कान्हा की भूमि को सजदा.., मधु माहेश्वरी ने सलाम उन जवानों को जो सो गए.., रचना शास्त्री ने प्रेम तरंग हिलोरे जब जब लेती.., नीतू अग्रवाल ने तेरा मेरा नहीं हम सबका मुल्क है ये.. गीत प्रस्तुत किए।
गोष्ठी में डा. नीलम गुप्ता, ऊषा शर्मा, रेणु सिंघल, शिखा गुप्ता, शशि शर्मा, रेखा अग्रवाल, निशा अग्रवाल, नलिनी अग्रवाल, सविता अग्रवाल, मनु अग्रवाल, ममता शर्मा, रीता अग्रवाल, मीरा मित्तल, उमा अग्रवाल, नीना शर्मा, कुसुम अग्रवाल, डा. अंजु बंसल आदि मौजूद रही।