फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: आत्महत्या के मामले में हैदराबाद पुलिस पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या के मामले में हैदराबाद पुलिस पहुंची
विज्ञापन

किरतपुर। ग्राम मेमन सादात निवासी एक महिला द्वारा विषैला पदार्थ पीकर आत्महत्या करने की वीडियो वायरल होने वाले प्रकरण में हैदराबाद पुलिस गांव पहुंची है और आरोपी वजाहत रजा की तलाश की। हैदराबाद पुलिस को आरोपी और उसके सगे रिश्तेदारों के घरों पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव मेमन सादात निवासी महिला ने गांव निवासी वजाहत रजा द्वारा आपत्तिजनक फोटो वायरल करने से क्षुब्ध होकर विषैला पदार्थ पीकर जान दे दी थी, मरने से पहले उसने वीडियो वायरल कर अपनी मौत का जिम्मेदार मेमन निवासी वजाहत रजा को बताते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। महिला मेमन निवासी थी और वह अपने पति के साथ हैदराबाद में रहती थी। करीब 20 से 22 दिन पूर्व महिला ने जान दे दी थी। इस मामले में रविवार रात नौ बजे हैदराबाद पुलिस स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गांव मेमन सादात में वजाहत के घर पर पहुंची। एसआई विनोद कुमार, रघू, कासिम, महमूद ने उसकी तलाश की। घर बंद होने और कोई सगा संबंधी नहीं मिलने पर पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें