विश्व हिंदू महासंघ ने फूंका शाहरुख खान का पुतला
स्योहारा। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष हरीश चौहान के नेतृत्व में विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने स्योहारा थाना चौराहे पर अभिनेता शाहरुख खान का पुतला फूंका। जिसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी को सौंपा गया। जिसमें पठान फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। साथ ही कहा कि फिल्म सेंसर बोर्ड को चेतावनी दी जाए कि सनातन संस्कृति से छेड़छाड़ करने वाले शब्दों का किसी भी फिल्म या गाने में प्रयोग न किया जाए। इस मौके पर जिला सह संयोजक सुभाकार सिंह, संयोजक रूपेंद्र प्रताप सिसोदिया, जिला मंत्री संजीव राणा, मोहित चौहान, प्रशांत कुमार, गजेंद्र सिंह, विकास कश्यप, डेविड कुमार, वीरेंद्र सिंह, अश्विनी कुमार आदि मौजूद रहे।