फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में बैठे पति ने मोबाइल पर कॉल कर दे दिया तलाक

Wed, 26 Apr 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में मंडावर पुलिस को दी तहरीर में एक महिला ने कहा है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। सऊदी अरब से पति ने उसे मोबाइल पर तलाक दे दिया।  
विज्ञापन
तलाक के बारे में किसी को बताने पर महिला व उसकी छह माह की पुत्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। किरतपुर  के मोहल्ला लाडपुरा निवासी राशिद अलवी की बेटी तरन्नुम ने तहरीर में बताया कि उसका निकाह एक फरवरी 2016 को मंडावर थाने के गांव इनामपुरा निवासी अमजद के साथ हुआ था।   तरन्नुम के मुताबिक, निकाह के बाद पति अमजद सऊदी अरब नौकरी करने चला गया। अमजद को विदेश जाने के लिए उसके पिता ने 17 हजार रुपये दिए। विदेश जाने के बाद अमजद व उसके परिवार वाले पांच लाख रुपये व मकान दिलाने की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि इसके बाद 16 अप्रैल को पति अमजद ने सऊदी अरब से मोबाइल पर फोन कर उसे तलाक दे दिया।  तरन्नुम मायके में छह माह की बेटी के साथ रह रही है।

19 अप्रैल को ससरालवाले मायके आए और तलाक देने के बारे में किसी को कुछ बताने पर तरन्नुम व उसकी छह माह की बेटी को जान से मारने की धमकी दी। तरन्नुम तहरीर देने के लिए मंगलवार को अपने पिता के साथ थाने आई थी। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें