फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पति की दूसरी शादी से आहत महिला बोली, गंगा में कूदकर दे दूंगी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
-बिजनौर बैराज पर पहुंची महिला की वीडियो हो रही वायरल
विज्ञापन

-महिला ने पति समेत ससुरालियों पर दर्ज कराया था केस

संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। पति ने दूसरी शादी कर ली। इससे आहत महिला ने गंगा में कूदकर जान देने का इरादा जाहिर किया। महिला ने बिजनौर बैराज पहुंचकर इस संबंध में वीडियो भी बनाई। पुलिस पर उसके मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस महिला की ओर से ससुरालियों के खिलाफ दर्ज कराए केस में आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। उधर, महिला के ससुरालियों ने भी परिवाद दर्ज कराया था।
सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई। एक मिनट 26 सेकेंड की उक्त वीडियो में एक महिला बिजनौर बैराज पर मौजूद दिखाई दे रही है। वह कह रही है कि वह बहुत परेशान है। गंगा में कूदकर मरने जा रही है। पुलिस की लाश निकालकर ले जाए। महिला कह रही है कि उसका पति एक लड़की को भगाकर ले गया है। पुलिस उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। वीडियो वायरल होते हुए शहर कोतवाली पुलिस ने उसकी तलाश की तो वह अपने मायके में मौजूद मिली।
विज्ञापन

महिला की पहचान गांव फरीदपुर दर्गों निवासी कविता के रुप में हुई। महिला ने बताया कि उसका अपने पति संदीप निवासी बिजनौर से विवाद चल रहा है। पति ने दूसरी शादी कर ली है। पुलिस ने गांव पहुंचकर महिला से जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

शहर कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि महिला ने अपनी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसके पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया जा चुका है। उधर, महिला के ससुर ने भी कोर्ट में उसके और उसके पिता के खिलाफ परिवाद दायर किया है। उक्त मामले में महिला समझौता करना चाह रही है। दोनों पक्षों को बुलाकर काउंसलिंग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें