फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: परीक्षा में फेल होने से आहत छात्रा ने दी जान

Thu, 27 Apr 2023 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर का परिणाम आने के बाद हताश हो गई थी छात्रा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

अफजलगढ़ (बिजनौर)। इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


25 अप्रैल को इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। परीक्षा में फेल होने पर मंगलवार की देर शाम उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जसपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान छात्रा की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि किशोरी को फेल होने की बिलकुल भी उम्मीद नहीं थी। परीक्षा परिणाम देखने के बाद से लगातार रो रही थी, परिजनों उसे काफी समझाया। लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह ऐसा घातक कदम उठा लेगी। जसपुर पुलिस ने मृत किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें