धामपुर में फल मंडी को शहर से बाहर कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे विजय जैन
- फोटो : DHAMPUR
फल मंडी हटवाने के लिए अनशन हुआ समाप्त
धामपुुुर। फल मंडी को बाहर कराने की मांग को लेकर शिवसेना के प्रदेश संयुक्त सचिव विजय जैन का आमरण अनशन शनिवार शाम को समाप्त हो गया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह और सीओ महावीर सिंह राजावत ने आश्वासन दिया कि फल मंडी के लिए नगर से बाहर जगह तलाश कराई जाएगी।
विजय जैन ने बताया कि फल मंडी को नगर से बाहर कराने की मांग को करने का मकसद कोरोना महामारी को रोकने में सहयोग करना है। फल मंडी में गैर प्रदेशों से ट्रकों के जरिये चालक और क्लीनर आते हैं और फलों की सप्लाई की जाती है। फल आढ़ती और कारोबारियों का परीक्षण भी नहीं किया गया। बड़ी संख्या में कारोबारी मंडी में वाहनों के साथ आते हैं। जनहित में फल मंडी का बाहर जाना जरूरी है। इसीलिए आमरण अनशन शुरू किया था।