फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: उठे सैकड़ों हाथ तो बदली नजर आई इंदिरा पार्क की सूरत

Tue, 30 May 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में इंदिरा पार्क की सफाई कराते अ​धिकारी।
विज्ञापन
- पार्क की साफ-सफाई में जुटे पालिका एवं ग्राम पंचायतों के सफाईकर्मी
विज्ञापन

- अफसर उपस्थित होकर इंदिरा पार्क को उसके खोए स्वरूप दिलाने में जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर का एकमात्र इंदिरा पार्क फिर से अपने पुराने स्वरूप से ज्यादा सुंदर रूप में दिखाई देगा। इंदिरा पार्क के सुंदरीकरण का कार्य तेजी से शुरू हुआ। इंदिरा पार्क में फिर से लोगों के मनोरंजन, बच्चों, युवकों के लिए खेलने, छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के लिए पुस्तकालय, स्कैटिंग का मैदान, नहर में नाव व जलपान के लिए कैंटीन की व्यवस्था होगी।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सीडीओ पूर्ण बोरा, डीएफओ अनिल कुमार, एसडीएम सदर मोहित कुमार, पीडी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि की उपस्थिति में नगर पालिका व आसपास की ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मी सुबह सवेरे इंदिरा पार्क पहुंचे। सैकड़ों कर्मचारियों ने जब फावड़ा चलाया तो इंदिरा पार्क का सुंदरीकरण बढ़ने लगा। लंबे समय से पार्क अपना अस्तित्व खो रहा था। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने रविवार शाम को पार्क का निरीक्षण किया और अफसरों को साफ-सफाई तथा कैंटिन व पुस्तकालय की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से पार्क की साफ सफाई में अमला जुट गया। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि इंदिरा पार्क से गुजरने वाले नाले का चौड़ीकरण कराएं तथा यह भी सुनिश्चित करें कि नाले का पानी पार्क में न जाने पाए। कहा कि इंदिरा पार्क को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए पालिका की सेवाएं प्राप्त करते हुए वहां नियमित रूप से सफाई की व्यवस्था जरूर करें। डीएम ने पार्क की भूमि में एनसीसी के लिए आरक्षित जर्जर भवन के जीर्णोद्धार कराने के दिए निर्देश।

कैंटीन पर मिलेगा सूक्ष्म जलपान
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने डीएफओ को निर्देश दिए कि पार्क को स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए आकर्षक रूप में विकसित करें। पार्क के अंदर ही सूक्ष्म जलपान के लिए कैंटीन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। ताकि यहां मनोरंजन के लिए आने वाले लोग खानपान का भी आनंद उठा सकें। डीएम ने उप संभागीय निदेशक वानिकी को निर्देश दिए कि इंदिरा पार्क को और अधिक हरा भरा बनाने एवं सुंदरीकरण के लिए फूल एवं छायादार पौधारोपण कराएं।
विज्ञापन



बोटिंग व व्यायाम की मिलेंगी सुविधाएं
इंदिरा पार्क में बनी नहर के तालाब पानी भरा जाएगा। उसमें बच्चों के लिए बोटिंग का भी प्रबंध किया जाएगा। इस संबंध में डीएम उमेश मिश्रा ने एसडीएम सदर को निर्देशित किया। इंदिरा पार्क में व्यायाम के लिए और अधिक उपकरण स्थापित कराएं, ताकि लोग मनोरंजन के साथ स्वस्थ लाभ भी प्राप्त कर सकें। आकर्षक रंगों से सुसज्जित किया जाए ताकि पार्क में आने वाले लोगों को सुखद एहसास हो। उन्होंने डीएफओ को यह भी निर्देश दिए कि इंदिरा पार्क को आकर्षक रूप में इस प्रकार विकसित करें कि स्थानीय लोगों को यहां प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें