फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कयाकिंग कैनोइंग खेल में हुई प्रशिक्षक की तैनाती

Tue, 30 May 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में तैनात हुए कयाकिंग कैनोइंग खेल के प्र​शिक्षक फिरोज खान।
विज्ञापन
- बिजनौर को कयाकिंग कैनोइंग खेल में मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षक
विज्ञापन

- प्रशिक्षक फिरोज खान खिलाड़ियों को सिखाएंगे कयाकिंग कैनोइंग खेल के गुर
फोटो..
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिले के युवा अब कयाकिंग कैनोइंग खेल में भी अपनी प्रतिभा निखारेंगे। स्टेडियम में कयाकिंग कैनोइंग खेल के लिए प्रशिक्षक की तैनाती हो गई है। रूड़की के रहने वाले फिरोज खान अब बिजनौर के युवाओं को कयाकिंग कैनोइंग खेल के गुर सिखाएंगे। जिसके बाद खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बिजनौर का परचम लहराएंगे।
विज्ञापन


कयाकिंग कैनोइंग खेल के प्रशिक्षक फिरोज खान ने बताया कि वह 2008 से कयाकिंग कैनोइंग खेल में हैं। 2008 से 2014 तक उन्होंने राष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। उन्होंने 12 राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इसके बाद 2015 से 2020 तक उन्होंने रूड़की क्लब में खिलाड़ियों को कयाकिंग कैनाेइंग खेल का प्रशिक्षण दिया। इतना नहीं फिरोज खान ने बताया कि अब तक उनके करीब 100 खिलाड़ी कयाकिंग कैनोइंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं। साल 2020 में उनका चयन क्षेत्रीय खेल कार्यालय प्रयागराज में कयाकिंग कैनोइंग में प्रशिक्षक के पद हुआ था। इसके बाद अब उनका स्थानांतरण बिजनौर खेल कार्यालय में कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें