- मानव शृंखला और रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
- जिलेभर में 28 हजार विद्यार्थियों ने मानव शृंखला में लिया हिस्सा
- सड़क सुरक्षा और नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। शहर में विकास भवन से लेकर नेहरु स्टेडियम तक सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े विद्यार्थी, सभी का एक दूसरे के हाथों में हाथ। कुछ इस तरह से मानव शृंखला बनाकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। जागरूकता रैली का भी आयोजन हुआ। मानव शृंखला का मकसद यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। साथ ही नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। मानव श्रृंखला बनाने में जिलेभर में 28 हजार विद्यार्थी शामिल रहे।
सोमवार को विकास भवन पर डीएम उमेश मिश्रा, एसपी दिनेश सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह मानव शृंखला में विद्यार्थियों के हाथों में हाथ थामे दिखाई दिए। इसके बाद डीएम और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। अफसरों की अगुवाई में निकाली गई जागरूकता रैली स्टेडियम में पहुंचकर समाप्त हुई। जहां डीएम ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई जबकि एसपी दिनेश सिंह ने नया सवेरा अभियान के तहत नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। आयोजन में तमाम स्कूलों के छात्र छात्राओं, सरकारी कर्मचारियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, एनसीसी और आम लोगों ने भी हिस्सा लिया।
नगीना। गांधी मूर्ति तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार अवनीश त्यागी, पुलिस क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने गणमान्य लोगों व छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम राईन, हाजी रोशन, पंडित सचिन शर्मा, जावेद एडवोकेट, सैयद जुबेर, दीपक मल्होत्रा, लाला पंकज अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, जुहेब मिर्जा आदि मौजूद रहे।
स्योहारा। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी, बीडीओ राम कुमार सिंह, एडीओ पंचायत करुणा सिंह व लेफ्टिनेंट यूनुस चौधरी की अगुवाई में एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर नगरपालिका से जेई सागर, प्रधान लिपिक देवेंद्र सिंह, मो शान, अमित कुमार, दिलशाद, नोशाद, उजेफी, सऊद, ओमप्रकाश सिंह, रामगोपाल, हरिओम सिंह, आसिफ रईस, मुस्तकीम अहमद, पुलिस स्टाफ व स्कूली बच्चे व केडेट्स मौजूद रहे
शिवाला कलां। सार्वजनिक आर्य इंटर कॉलेज फीना में सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जगराम सिंह ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। उदय सिंह, नरेंद्र कुमार, वीरेंद्र पाल सिंह, संजय कुमार, फारूक अहमद, अतुल कुमार, आत्माराम यादव आदि मौजूद रहे।
हल्दौर। सीडी इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा माह के तहत शपथ दिलाई गई। मानव शृंखला बनाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य महेशपाल, आरएचएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेघराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र चौधरी, बीडीओ वीरेंद्र कुमार यादव, एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने नेता जी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। हेमराज सिंह, अतुल गोस्वामी ईव आस्था पब्लिक के छात्र-छात्राएं आदि समेत पालिका कर्मी धर्मवीर सिंह, अवधेश वर्मा, नवनीत कुमार, राजेश कुमार रहे। संचालन जितेंद्र मारवाड़ी ने किया।
राजा का ताजपुर। ताराचंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल, आरजीएनपी इंटर कालेज, आरकेएसएम पब्लिक स्कूल सहित अनेक शिक्षा संस्थानों में सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने आकर्षक झांकियोंं के साथ शोभायात्रा निकाली। स्कूल प्रबंधक धर्मअवतार वर्मा, बबीता वर्मा, सुरेश सैनी, विकास त्यागी सुलेमान, अरुण कुमार, उपासना यादव, कामनी आदि मौजूद रहे।
कोतवाली देहात। ग्राम शादीपुर स्थित विवेक पुस्तकालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुस्तकालय अध्यक्ष शिव कुमार कश्यप और व्यवस्थापक पंकज राठी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पंकज मौर्य, रवि शर्मा, विनोद मौर्य, भोले सिंह, वरुण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
किरतपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर की ओर से विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस रैली का अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन ने पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, मयंक अग्रवाल,दर्शित अग्रवाल, मीना अग्रवाल, आकाश जैन, हिमांशु, हेमेंद्र राजपूत, आलोक अग्रवाल, जुगल किशोर कालरा, शिवम सिंघल आदि रहे।
अफजलगढ़। मानव शृंखला बनाते हुए सड़क सुरक्षा के तहत शपथ दिलाकर जागरूक किया गया। शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य संजय कुमार, योगेन्द्र कुमार, नगरपालिका कर्मी संजीव अग्रवाल, रोबिन अग्रवाल, बृजमोहन सिंह, राजवीर सिंह रंजीत, फ्राईम, धर्मेन्द्र, कमल आदि उपस्थित रहे। उधर बिरलाफार्म मार्ग स्थित पारस पब्लिक स्कूल में सुभाष चंद्र बोस जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। विपिन कुमार जैन, उप प्रबंधक अगम जैन, कुंजा सोनी, रेखा रानी, रेशु ,मनप्रीत, दीपमाला, कहकशां ,परवेज व अवधेश आदि का सहयोग रहा।