कृष्णा कॉलेज में आयोजित फेयरवेल पार्टी में कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में कृष्णा कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित विदाई समारोह में गुंजन व जरीन मिस फेयरवेल चुनी गई। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कालेज में आयोजित विदाई समारोह की थीम हंसते-हंसते, गो वैल, गुड बाय रखी गई थी। कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबंधक मनोज कुमार, कार्यकारिणी निदेशक पवन कुमार, प्रशासनिक निदेशक जेपी अग्रवाल, उपनिदेशिका डा. मंजुला कुमार व प्राचार्या डा. सीमा शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में होमसाइंस बीएसएसी तृतीय वर्ष की छात्रा जरीन प्रथम, आरती द्वितीय व शिफा तृतीय स्थान पर रही। होमसाइंस एमएससी द्वितीय वर्ष में गुंजन प्रथम, इकरा द्वितीय व तनु तृतीय स्थान पर रही। छात्राओं ने गीत, नृत्य व नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में शालिनी शर्मा, मेघा, ज्योति, नेहा आदि का सहयोग रहा।