फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुक्का बिजनौरी का सम्मान

Tue, 12 Mar 2019 12:14 AM IST
Deepak Sharma बिजनौर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
programm - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर। प्रसिद्ध कवि हुक्का बिजनौरी को मेरठ की साहित्यिक संस्था क्रांतिधरा के बैनरतले आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र में स्थित श्रीराम भवन के सभागार में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ सुरेश छाबड़ा ने भारत माता के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। सुदेश दिव्य के संचालन व सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए कवि सम्मेलन में संस्था के महामंत्री संजीव त्यागी ने देशभक्ति की रचना प्रस्तुत की। डॉ कशिश मुरादाबादी ने देश के वीर जवानों पर कविता प्रस्तुत करते हुए कहा कि सरहद पर वतन की लड़ रहा जो, वो मेरा ही सिंदूर है। इसके उपरांत राजेश घायल, डॉ. कीर्तिचंद, डॉ. अनिल वाजपेयी आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। अंत में बुलाए गए हुक्का बिजनौरी ने मां-बेटी व देश भक्ति से परिपूर्ण रचनाएं सुनाकर अपना दूसरा रूप प्रस्तुत किया।  श्रोताओं के आग्रह पर व्यंग्य रचनाएं सुनाकर खूब तालियां बटोरी। हुक्का बिजनौरी का शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें