प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया
बिजनौर। चुनाव से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 01342-262050 है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार के अनुसार कंट्रोल रूम पर 24 घंटे निर्वाचन से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं।