फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब फाइल ही गायब है तो कैसे होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जब फाइल ही गायब है तो कैसे होगी जांच
विज्ञापन

धामपुर। नगर पालिका में वॉल पेंटिंग प्रकरण की जांच के लिए फाइल उपलब्ध न होने के कारण अब तक नहीं हो पाई जांच। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने दो अवर अभियंताओं की जांच कमेटी बनाई थी और दोनों जांच अधिकारियों को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। जांच अधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी को बताया कि फाइल स्टोर से गायब है और बगैर फाइल जांच कैसे होगी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अवर अभियंता सिविल नेपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने नगरपालिका के सफाई विभाग के लिपिक चेतन स्वरूप सिंह से वॉल पेंटिंग प्रकरण में वर्तमान सत्र और पिछले साल की फाइलों को उपलब्ध कराने के लिए लिखित में निर्देश दिए थे, लेकिन सफाई विभाग द्वारा अभी तक वॉल पेंटिंग से संबंधित पत्रावली जांच अधिकारियों को उपलब्ध नहीं कराई गई है। सफाई विभाग के लिपिक चेतन स्वरूप का कहना है कि साल 2021 की फाइल तो जांच अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई है, लेकिन साल 2020 की फाइल स्टोर से गायब हो गई। संबंधित फाइल को काफी तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन शनिवार तक भी मिल पाई। जांच अधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार को पत्रावली उपलब्ध न कराए जाने के बाबत लिखित में अवगत करा दिया है। कहा कि उन्हें संबंधित प्रकरण की जांच के लिए फाइल नहीं मिलेगी तो वे जांच नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें