फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास विकास आयुक्त ने डीएम के साथ आवास विकास कॉलोनी का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। आवास आयुक्त ने नजीबाबाद आवास विकास कॉलोनी का डीएम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने आवास विकास कॉलोनी के अधूरे निर्माण कार्य पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

आवास आयुक्त अजय चौहान, डीएम उमेश मिश्रा के साथ सोमवार को आवास विकास कॉलोनी पहुंचे। एसडीएम विजय वर्धन तोमर, एक्सईएन नीरज कुमार की उपस्थिति में आवास आयुक्त ने आवास विकास कॉलोनी का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलोनी विकास के प्रति उदासीनता पर आवास विकास अधिकारी की जमकर क्लास ली।
आवास आयुक्त ने एक सप्ताह के भीतर कॉलोनी के संपर्क मार्गों का निर्माण करने तथा भवनों के अधूरे कार्य तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कॉलोनी क्षेत्र के जमीनी विवाद के मामलों को भी जिलाधिकारी से तत्काल निस्तारित कराने को कहा। कोटद्वार रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी का निर्माण कार्य लगभग चार वर्ष पूर्व शुरू हुआ था। विभाग की उदासीनता से निर्माण कार्य पूरा न होने से आवास विकास कॉलोनी में आवास आवंटन कराने वाले लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें