फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरचंदपुर में तालाबों की भूमि पर बना लिए मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगलसोती। गांव हरचंदपुर में तालाबों की भूमि पर कुछ ग्रामीणों का अवैध कब्जा है। ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच शुरूकी गई।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में आबादी के बीच दो तालाब स्थित है। दोनों तालाबों की भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने पहले अतिक्रमण किया और फिर अवैध कब्जा कर मकान बना लिए। ग्रामीण धमेंद्र, दीपक आदि ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर तालाबों की सफाई व सुंदरीकरण न होने, कुछ लोगों तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद प्रशासन तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर हरकत में आया। ग्राम पंचायत सचिव अर्जुन पाल, हल्का लेखपाल ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्राम पंचायत सचिव अर्जुन पाल और हल्का लेखपाल शेखर का कहना है कि एक तालाब की भूमि की पैमाइश की गई है, जिस पर अतिक्रमण और कब्जा होना पाया गया है। दूसरे तालाब की भूमि की पैमाइश कराई जा रही है। पैमाइश होने के बाद तालाब की भूमि को कब्जामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें