फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन स्थित होटल में गैस सिलिंडर से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल की रसोई में लगी आग, मचा हड़कंप
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित एक होटल में गैस सिलिंडर से आग लगने पर हड़कंप मच गया। सीओ के नेतृत्व में पहुंचे अग्निशमन दल ने मुख्य बाजार के ऊपरी मंजिल पर लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

सावन मास में काफी समय से बंद चल रहे रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित इस्माइल होटल में कामकाज शुरू होते ही होटल अग्निकांड का शिकार हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे होटल की रसोई में खाना बनाते समय अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने से होटल कर्मचारियों में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वर्मा, सराय चौकी प्रभारी सतेंद्र पुनिया घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में अग्निशमन टीम घटनास्थल पहुंची। अग्निशमन प्रभारी केएस जादौन के नेतृत्व में राजू सागर, वेद प्रकाश, नदीम, असलम, विजेंद्र ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। होटल में कई गैस सिलिंडर रखे थे। नीचे व्यस्त बाजार की दुकानों और मुख्य मार्ग पर रक्षाबंधन के चलते भारी भीड़ थी। प्रशासन और अग्निशमन की सतर्कता से आग फैलने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें