- खिलाड़ियों की गतिविधियों पर खुफिया कैमरों से रहेगी नजर
- मुरादाबाद मंडल कमिश्नर करेंगे प्रतियोगिता का आगाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। 67 वीं प्रदेशीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता की मेजबानी इस बार बिजनौर को मिली है। जिले में पहली बार प्रदेश स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता हो रही है। ऐसे में प्रशासन का ध्यान खिलाड़ियों की सुरक्षा पर विशेष रूप से फोकस हैं। भारोत्तोलन प्रतियोगिता पर खुफिया कैमरों की नजर रहेगी। खिलाड़ियों की हर गतिविधि कैमरों में कैद होगी।
व्यवस्था प्रभारी व जीआईसी बिजनौर के व्यायाम शिक्षक प्रभात कुमार के अनुसार प्रतियोगिता तीन अक्टूबर से छह अक्टूबर तक आर जे पी इंटर कालेज में है। मुरादाबाद मंडल कमिश्नर आंजनेय कुमार तीन अक्टूबर को सुबह 11 बजे प्रतियोगिता का आगाज करेंगे। प्रतियोगिता में 18 मंडलों के करीब 1000 खिलाड़ियों व कोच के अतिरिक्त सूबे के दोनों स्पोर्ट्स कालेजों के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। प्रशासन ने खिलाड़ियों की सुरक्षा पर बारीकी से निगाह रखने की व्यवस्था की है। मंडलों की टीम दो अक्टूबर तक बिजनौर आ जाएंगी।
ये रहेगी खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था
बालक संवर्ग -
- मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली, गोरखपुर प्रयागराज, वाराणसी तथा स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर मंडलों के खिलाड़ी आरजेपी इंटर कालेज बिजनौर में ठहरेंगे।
- आगरा मेरठ, अलीगढ, लखनऊ,आजमगढ़ तथा स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ मंडलों के खिलाड़ी डीएवी इंटर कालेज बिजनौर में ठहरेंगे।
- चित्रकूट, झांसी, बस्ती, मिर्जापुर, देवीपाटन, तथा अयोध्या मंडलों के खिलाड़ी बिजनौर इंटर कालेज बिजनौर अर्थात बीआईसी में ठहरेंगे।
बालिका संवर्ग -
- आजमगढ़, मिर्जापुर, झांसी, चित्रकूट, मेरठ, अलीगढ़ , लखनऊ मंडलों की बालिका खिलाड़ी के पीएसइंटर कालेज बिजनौर में ठहरेंगे।
- मुरादाबाद, सहारनपुर, बरेली, कानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी तथा स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर मंडलों की बालिका खिलाड़ी जीजीआईसी बिजनौर में ठहरेंगे।
- देवीपाटन, बस्ती, अयोध्या, आगरा, तथा स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ मंडलों की बालिका खिलाड़ी आर्य वैदिक कन्या इंटर कालेज बिजनौर में ठहरेंगे।