फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धूमधाम से मनाया वानिकी नववर्ष, दिलाई स्वच्छता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
- कण्व आश्रम नर्सरी में वन विभाग की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

-श्रमायुक्त मार्कंडेय शाही ने किया वानिकी गतिविधियों का अवलोकन व निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। वन विभाग की ओर से कण्व आश्रम नर्सरी बिजनौर रेंज में वानिकी नववर्ष धूमधाम से मनाया गया। श्रमायुक्त मार्कंडेय शाही ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने जैव विविधता, पृथ्वी, पर्यावरण पर पेंटिंग और मॉडल प्रदर्शित किए। इसके अलावा सिल्वकल्चर प्लान ऑफ ऑपरेशन वर्ष 2023-24 का विमोचन किया गया।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई। वहीं अच्छा काम करने वाले रेंज अधिकारियों और वन कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न स्कूलों से आए बच्चों को बैग, कप, कैप और अन्य भेंट देकर प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में श्रमायुक्त मार्कंडेय शाही ने वानिकी गतिविधियों का अवलोकन व निरीक्षण किया। श्रम आयुक्त मार्कंडेय शाही, डीएम अंकित अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने अपने कामों का प्रदर्शन किया। वन्य जीव और मानव संघर्ष को ट्रैप करने वाले यंत्रों कैमरा ट्रैप, ड्रोन कैमरे जैकेट, हेलमेट, जाल, पिजड़ा, ट्रेंकुलाज गन, ट्री गार्ड को प्रदर्शित किया गया। डीएवी स्कूल, कृष्णा कॉलेज, डीडीपीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर डीएफओ अरूण कुमार सिंह, एसडीओ ज्ञान सिंह, अंशुमन मित्तल, क्षेत्रीय वनाधिकारी महेश गौतम, खुशबू उपाध्याय, दुष्यंत, संदीप शर्मा, जीआर गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें