फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: छह हजार के लिए अस्पताल ने रोका शव, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शहर में नगीना रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर इलाज के छह हजार रुपयेे नहीं देने पर पीड़ित ने महिला का शव रोकने का आरोप लगाया। महिला का शव नहीं देने पर बहुजन पैंथर संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार शाम अस्पताल में हंगामा किया। समझाने के बाद मामला शांत हुआ। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है तबीयत खराब होने पर उसने अपनी पत्नी को एक सप्ताह पहले अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां चिकित्सक ने उसकी पत्नी को टीबी होने की बात कही। आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी उससे दवाई के लिए पैसे लिए गए। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। आगे कहा कि उस पर इलाज के लिए छह हजार बकाया था। इस पर अस्पताल प्रशासन ने पैसे जमा करने के बाद शव ले जाने की बात कही। सूचना के बाद बहुजन पैंथर की टीम अस्पताल पहुंची। उन्होंने विरोध करते हुए हंगामा किया। वहीं, वीडियो में अस्पताल के लोग उन्हें समझाते हुए शव ले जाने की बात कह रहे हैं। इसके बाद पीड़ित और संगठन के लोग महिला का शव लेकर अस्पताल से चले गए। घटना के बारे में जानने के लिए अस्पताल के डॉक्टर को फोन किया लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ आया।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है। वीडियो के आधार पर दो सदस्य कमेटी गठित कर दी गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
....डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें