अंतर महाविद्यालय खो खो महिला प्रतियोगिता की विजेता बिजनौर के वर्धमान कॉलेज की टीम को सम्मानित क?
- फोटो : BIJNOR
खो-खो की विजेता टीम को किया सम्मानित
बिजनौर। मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में जीतकर लौटी वर्धमान कॉलेज की खो-खो महिला टीम को सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबला वर्धमान कॉलेज और आरबीडी कॉलेज की टीम के बीच हुआ था। जिसमें वर्धमान कॉलेज की टीम ने जीत का परचम लहराया।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय खो-खो महिला प्रतियोगिता का आयोजन मुरादाबाद के सोनकपुर स्टेडियम में सात दिसंबर को हुआ। यह प्रतियोगिता गोकुलदास कॉलेज ने आयोजित कराई थी। शारीरिक शिक्षा व खेल प्रभारी शांतनु काकरान ने बताया कि प्रतियोगिता में आठ कॉलेजों की टीम ने प्रतिभाग किया था। वर्धमान कॉलेज की तरफ से तृप्ति, वंशिका, भावना, सुहानी व निधि ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम को प्राचार्य सीएम जैन ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। विजय टीम के कोच ललित कुमार रहे। इस मौके पर वर्धमान कॉलेज खेल समिति के सदस्य डॉ. देवेंद्र गंगवार, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. विकास त्यागी, डॉ. बबीता चौधरी, डॉ. सुनील, डॉ. राजीव, मोहम्मद साबिर, डॉ. अंजू बंसल आदि मौजूद रहे।