फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन प्रवासी के होम कोरंटीन अवधि में नदारद होने पर गंभीर बिज

विज्ञापन
विज्ञापन
होम क्वारंटीन प्रवासी के नदारद होने की जांच होगी
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने ग्राम प्रवासी निगरानी समितियों पर शिकंजा कस दिया है। अधिकारियों की टीम निगरानी समितियों की एक दर्जन बिंदुओं पर गांवों में जाकर जांच करेंगी। डीएम ने लापरवाही मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव व सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
जिले में गैर राज्यों व जिलों से करीब बीस हजार कामगार आए हैं। प्रवासियों को होम क्वारंटीन रहना है। कामगारों की निगरानी के लिए ग्राम वार निगरानी समिति बनी है। समिति में ग्राम पंचायत सचिव समेत आशा, आंगनबाड़ी, चौकीदार आदि शामिल हैं। प्रशासन के सामने होम क्वारंटीन कामगारों के अवधि पूरा किए बिना घरों से नदारद होने की शिकायत आ रहीं थी। मामले को गंभीरता से लिया गया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि डीएम रमाकांत पांडेय ने निगरानी समितियों की गांवों में जाकर जांच करने को कहा है। जांच के एक दर्जन चेक प्वाइंट्स हैं। जैसे गांव में निगरानी समिति बनी है या नहीं। समिति सदस्यों को अपने काम के बारे मे जानकारी है या नहीं। टीम सदस्यों से सवाल जवाब करेगी। प्रवासी की सूची बनी है या नहीं। समिति की बैठक हुई या नहीं। जिले की 1128 ग्राम पंचायत में न्याय पंचायत वार 130 जांच टीम हैं। टीम में जिला व ब्लाक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। हर टीम को चार ग्राम पंचायत आवंटित है। टीम को जांच रिपोर्ट रविवार तक देना है।
रिपोर्ट दर्ज
नगीना। महाराष्ट्र एवं उत्तराखंड से अपने घर वापस आने पर होम क्वारंटीन किए लोगों के घर से बाहर घूमने पर पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने बताया कि ग्राम हैदरपुर वीरचंद उर्फ पखनपुर निवासी एक व्यक्ति कुछ दिन पूर्व मुंबई से घर वापस आया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद व्यक्ति को 14 दिन तक होम क्वांरटीन किया गया। वहीं दूसरी तरफ ग्राम मुस्तफापुर भूरापुर निवासी एक महिला कुछ दिन पूर्व देहरादून से अपने घर वापस आई थी। चिकित्सा प्रभारी द्वारा उस महिला को 14 दिन तक घर में ही रहने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि दोनों ने ही स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किया। उन्हें बताया दोनों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उधर दूसरी तरफ ग्राम रामपुर लस्करी निवासी चार लोगों के विरुद्ध बिना मास्क लगाए खड़े होने व लॉक डाउन के उल्लंघन करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें