फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डयूटी पर तैनात होमगार्ड की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। कांवड डयूटी के दौरान बृहस्पतिवार सवेरे गौरा बादल पुलिस चौकी पर तैनात 50 वर्षीय होमगार्ड गजराम सिंह पुत्र होरी सिंह की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। कोतवाल मृदुल कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सरकथल साहनी निवासी गजराम सिंह धामपुर थाने में होमगार्ड में तैनात था। उसकी ड्यूटी स्योहारा मार्ग पर गोरा बादल चौकी पर लगी थी। सुबह होमगार्ड गजराम सिंह की अचानक तबियत खराब हो गई। उन्हें निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। डाक्टरों का कहना है कि ऐसा लगा रहा है कि गजराम की मौत हार्ट अटैक आने से हुई है। परिवारजनों को सूचना दे दी गई थी। पुलिस ने म़ृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें