बिजनौर। जनपद में अत्याधिक ठंड के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा सचिन कसाना ने सभी बोर्डों से संचालित स्कूलों में सोमवार का कक्षा प्री-नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित किया। यह अवकाश जनपद के परिषदीय, माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसएई, मदरसा बोर्ड सभी बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए है। बीएसए ने कहा कि इस आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए। वहीं कुछ निजी स्कूलों ने नर्सरी से कक्षा पांच के छात्रों का 10 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है।