बिजनौर। जनपद में सर्द हवा चलने से ठंड बढ़ गई। रविवार को दिनभर कोहरा छाया रहा। सुबह सवेरे अत्याधिक कोहरे के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। ठंड के चलते जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा सचिन कसाना ने सभी बोर्डों से संचालित स्कूलों में सोमवार का कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का अवकाश घोषित किया। उन्होंने बताया कि शिक्षक-शिक्षिकाएं स्कूल जाएंगे। बीएसए ने कहा कि आदेश का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।