फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कोहरे से लंबी दूरी की ट्रेनें हुईं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। कोहरे से सड़क और रेल यातायात प्रभावित है। लंबी दूरी की ट्रेनें विलंब से स्टेशन पहुंच रही हैं, जिससे यात्री परेशान हैं। काशीपुर-हरिद्वार फोरलेन पर रविवार सुबह से कोहरा छाया रहने से वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ। लाइटें जलाकर और धीमी गति से वाहन गंतव्य को रवाना हुए। दिनभर क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। रविवार को सूबेदारगंज से देहरादून के बीच संचालित लिंक एक्सप्रेस करीब आधा घंटा विलंब से नजीबाबाद पहुंची। अमृतसर से कोलकाता के बीच संचालित सियालदाह एक्सप्रेस करीब तीन घंटा विलंब से नजीबाबाद स्टेशन पहुंची। इसके अतिरिक्त नजीबाबाद स्टेशन पर ठहराव वाली लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से स्टेशन पर विलंब से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें