स्योहारा मे गन्ने की होली जलाते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : BIJNOR
गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने पर जलाई गन्ने की होली
स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन का ब्लाक स्योहारा पर अनिश्चित कालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने और अन्य समस्याओं के समाधान नहीं होने पर गन्ने की होली जलाई।
ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में चल रहे धरने पर वार्ता के लिए गन्ना समिति के विशेष सचिव प्रदीप शर्मा पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि गन्ना पर्ची से संबंधित समस्याओं के लिए किसानों की तीसरी समस्या पर्ची इंडेंट बढ़ाकर कर दिया जाएगा, जिससे किसानों की गेहूं की फसल की बुवाई हो सके, लेकिन किसानों का कहना है। जब तक धरातल पर कार्य नहीं होगा किसानों का धरना चलता रहेगा।
नाबालिग लड़की की बरामदगी प्रकरण में वार्ता के लिए पहुंचे एसएसआई मान चंद के जवाब से किसान संतुष्ट नहीं हुए। भारतीय किसान यूनियन की मांग है कि गन्ना सट्टे की वेबसाइट महीने में दो बार खोलनी चाहिए। बाद में किसानों ने थाना तिराहे पर गन्ने की होली जलाकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गजराम सिंह, सत्यवीर सिंह, आलोक सिंह, अवनीश कुमार, हरिओम सिंह यादव, अजीम खान विकास चौधरी, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।